अवैध हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजे**
धमतरी | एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
1.5 ग्राम हेरोइन, मोबाइल और नगदी सहित 48 हजार का माल जप्त
जाँच के दौरान आरोपियों के कब्जे से
-
1.5 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 15,000 रुपये)
-
दो मोबाइल फोन (कीमत 27,000 रुपये)
-
बिक्री रकम 5,500 रुपये
-
2 सिल्वर फाइल, 5 रेपर, 1 लाईटर, 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
जप्त की गई। जप्त कुल संपत्ति की कीमत 48,000 रुपये बताई गई है।
एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध
घटना पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 312/25, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर
पिता – मन्नू निर्मलकर | उम्र – 26 वर्ष
पता – अम्बेडकर वार्ड, धमतरी
थाना – सिटी कोतवाली धमतरी
2. खिलेश उर्फ सोनू देवांगन
पिता – टुमन देवांगन | उम्र – 24 वर्ष
पता – इन्द्रा नगर, नयापारा वार्ड, धमतरी
थाना – सिटी कोतवाली धमतरी
एसपी का निर्देश : नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करें
एसपी धमतरी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और सेवन पर कड़ी निगरानी रखने तथा नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सिटी कोतवाली द्वारा की गई यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
