Breaking

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

दिल्ली हाईकोर्ट की तलाक के फैसले पर सख्त टिप्पणी, कहा- ‘शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं बल्कि…’

Share

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पत्नी की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने खिलाफ आए तलाक के फैसले को चुनौती दी थी. अदालत ने साफ कहा कि शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, बल्कि भरोसा, निष्ठा और पारदर्शिता इसकी नींव हैं. पत्नी के लगातार संदिग्ध आचरण और जवाबों की कमी ने वैवाहिक संबंध में भरोसा तोड़ने का काम किया, जो मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है.

मामले में पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी दो अलग-अलग पुरुषों के साथ अवैध संबंध रखती थी और रातभर उनसे मिलती थी. पत्नी ने इन मुलाकातों को सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता बताया, लेकिन अदालत में वह इस दावे के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज नहीं रख सकी. न कोई कॉन्ट्रैक्ट, न बिल, न ईमेल कुछ भी नहीं जो यह साबित करे कि संबंध सिर्फ प्रोफेशनल थे.

रातभर की मुलाकातों पर संतोषजनक जवाब नहीं

फैमिली कोर्ट ने पत्नी से पूछा कि वह उन दोनों पुरुषों के साथ देर रात तक कहाँ और क्यों मिलती थी. इसके जवाब में वह बार-बार याद नहीं या ठीक से नहीं बता सकती कहती रही.

हाई कोर्ट ने भी माना कि कोई सामान्य व्यक्ति यह कैसे भूल सकता है कि उसने किसी खास व्यक्ति के साथ रात कहाँ बिताई? अदालत ने कहा कि इस तरह के जवाब स्वाभाविक रूप से शक पैदा करते हैं और पत्नी संदेह दूर करने में नाकाम रही.

ईमेल में मिली अशोभनीय सामग्री

अदालत के सामने जिस ईमेल बातचीत को पेश किया गया, उसमें अशोभनीय भाषा और निजी बातें थीं, जो किसी भी तरह प्रोफेशनल रिश्ता नहीं लगती थीं. हाई कोर्ट ने पूछा कि जब आप खुद कह रही हैं कि रिश्ता सिर्फ काम का था, तो ऐसा कंटेंट क्यों और कैसे? इस पर भी पत्नी कोई भरोसेमंद स्पष्टीकरण नहीं दे सकी.

 

 

बेवफाई हमेशा सीधे सबूतों से साबित नहीं होती- कोर्ट

जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने कहा कि बेवफाई हर बार प्रत्यक्ष सबूतों से साबित नहीं होती. कभी-कभी परिस्थितियां, आचरण और लगातार छिपाव भी मानसिक क्रूरता के लिए पर्याप्त होते हैं.

कोर्ट ने कहा कि जब किसी रिश्ते में ऐसा व्यवहार हो जो डर, शक और भावनात्मक धोखा पैदा करे, और आरोपी पक्ष इसे स्पष्ट रूप से दूर न कर सके, तो यह मानसिक क्रूरता माना जाएगा. अदालत ने यह भी कहा कि भावनात्मक बेवफाई, शारीरिक धोखे जितनी ही गंभीर होती है क्योंकि इससे रिश्ते की नींव विश्वास टूट जाता है.

तलाक का फैसला बरकरार

हाईकोर्ट ने माना कि पत्नी का व्यवहार सिर्फ सामान्य मित्रता या छोटी गलती नहीं था. दस्तावेजों की कमी, संदिग्ध बातचीत, रातभर की मुलाकातें और झूठे या अधूरे जवाब इन सबने यह साबित किया कि पत्नी ने वैवाहिक निष्ठा और पारदर्शिता का उल्लंघन किया. इसी आधार पर अदालत ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए तलाक को बरकरार रखा और कहा कि यह मामला साफ तौर पर मानसिक क्रूरता के तहत आता है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में