Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

जब धर्मेंद्र से खफा हो गए थे बीकानेर के लोग, शोले के डायलॉग सुनाकर दूर की थी नाराजगी…

Share

अपने जमाने के दिग्गज फिल्मी कलाकार और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन से राजस्थान के बीकानेर में भी मातम का माहौल है. धर्मेंद्र 21 साल पहले साल 2004 में बीकानेर से ही सांसद चुने गए थे. उन्होंने उस वक्त के कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को करीब 57 हज़ार वोटो से हराया था. बीकानेर के सांसद के तौर पर धर्मेंद्र का पांच साल का कार्यकाल खट्टे मीठे अनुभव  वाला रहा था. इसके बाद  उन्होंने राजनीति से तौबा भी कर ली थी.

धर्मेंद्र ने अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर में विकास के कई बड़े काम कराए. हालांकि इनमें से ज्यादातर काम का क्रेडिट मंझे हुए राजनेता अपने पाले में ले गए थे. इन्हीं में एक बड़ा काम था बीकानेर के सूरसागर तालाब का जीर्णोद्धार. कभी सुसाइड पॉइंट के तौर पर बदनाम सूरसागर तालाब को धर्मेंद्र ने राजस्थान और केंद्र की सरकार के सहयोग से पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित करा दिया था. हालांकि इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर राजस्थान की तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार गिनाती थी.

क्रेडिट न मिलने पर जताया था मलाल

धर्मेंद्र को इसका मलाल भी था. धर्मेंद्र ने बीकानेर में हुए एक सार्वजनिक समारोह में कहा था कि यहां काम वह करते हैं और उसका क्रेडिट कोई और ले जाता है. राजनीति शायद इसी का नाम है और वह इसके लिए कतई फिट नहीं है. कामों के क्रेडिट को लेकर ही धर्मेंद्र ने बीकानेर में राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान किया था. उन्होंने यहां कहा था कि राजनीति के दांव पेंच उनकी समझ के बाहर हैं.

 

 

लापता पोस्टर के बाद कई दिन रुके थे

सांसद चुने जाने के कुछ दिन बाद ही उन्हें यह समझ आया कि वह सियासत में बहुत दिनों तक टिक नहीं पाएंगे। यही वजह है कि उन्होंने धीरे-धीरे बीकानेर से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. बीच में उनके लापता होने के पोस्टर लगे तो धर्मेंद्र कई दिनों तक सर्किट हाउस में रुके रहे और सुरक्षा घेरे को नजरअंदाज कर लोगों की समस्याएं सुनते रहे. कई लोगों की नाराजगी तो उन्होंने शोले फिल्म के डायलॉग सुना कर दूर कर दी थी.

अपने एक प्रशंसक के अनुरोध पर वह उसके फोटो कलर लैब का उद्घाटन करने के लिए भी पहुंचे थे. यह प्रशंसक धर्मेंद्र से इतना प्रभावित हुआ कि उसने कलर लैब को उन्हीं के नाम पर कर दिया.

शुरुआत में बीजेपी नेताओं ने नहीं दिया था साथ

धर्मेंद्र जब चुनाव लड़ने के लिए बीकानेर आए थे तो उनकी अपनी पार्टी बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता काफी दिनों तक नाराज थे और खुलकर प्रचार नहीं कर रहे थे. उनका मानना था कि धर्मेंद्र बाहरी हैं और उनके आने से उनकी खुद की सियासत प्रभावित होगी. धर्मेन्द्र ने गांव-गांव, गली गली घूम कर नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को शोले फिल्म के डायलॉग सुना कर उन्हें प्रभावित किया था. लोगों को भरोसा दिलाया था कि जिस तरह की लड़ाई उन्होंने फिल्म शोले में गब्बर के खिलाफ लड़ी थी. जैसे उन्होंने रामगढ़ के लोगों की मदद की थी, उसी तरह से वह बीकानेर के लोगों की मदद के लिए भी हमेशा मौजूद रहेंगे.

हालांकि सांसद के तौर पर वह बहुत ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं हुए, लेकिन बीकानेर के लोगों के दिलों में वह आज भी बसे हुए हैं. आज जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया तो बीकानेर के तमाम लोग दुखी हैं और उन्हें याद कर रहे हैं. वह जब भी बीकानेर आते थे तो फिल्मी दुनिया के स्टारडम को मुंबई में ही छोड़ देते थे.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में