Breaking

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

अमेठी DM के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर, कई कर्मचारी निलंबित…

Share

अमेठी जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानि SIR अभियान की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब जिलाधिकारी संजय चौहान ने अचानक तहसील अमेठी और ग्राम कोहरा में पहुंचकर डिजिटलाइजेशन और प्रपत्र वितरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम के इस निरीक्षण में भारी लापरवाही सामने आई. जिलाधिकारी संजय चौहान ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. इसी के साथ कई कर्मचारी को चेतावनी और एक अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है.

औचक निरीक्षण की शुरुआत

सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने सबसे पहले तहसील अमेठी के सभागार में चल रहे डिजिटलाइजेशन कार्यक्रम का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और तकनीकी सहायकों से डेटा डिजिटलाइजेशन की मौजूदा स्थिति, प्रगति और आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का बेहद महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य होगी. उन्होंने कहा कि समयबद्धता और पारदर्शिता इस अभियान का मूल आधार है.

ग्राम कोहरा में सामने आई लापरवाही

अमेठी तहसील सभागार से निकलकर डीएम सीधे अमेठी तहसील क्षेत्र के कोहरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां SIR कार्यों का रिव्यू किया जाना था. यहां पर डीएम ने घर-घर प्रपत्र वितरण की प्रगति, संग्रहण की स्थिति और डिजिटलाइजेशन की गति की जांच किया. निरीक्षण में स्पष्ट रूप से सामने आया कि प्रपत्र वितरण और डिजिटलाइजेशन कार्य बेहद धीमा और असंतोषजनक है. कई घरों तक प्रपत्र नहीं पहुंचे थे, कहीं अपूर्ण प्रपत्र जमा मिले, और कुछ स्थानों पर तकनीकी कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी पाई गई. इस अव्यवस्था और लापरवाही पर डीएम नाराज़ हो गए और मौके पर ही कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया.

 

 

डीएम की बड़ी कार्रवाई: कई कर्मचारी निलंबित

निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान ने कड़ा कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी कीर्ति सिंह, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी और बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी अमेठी बृजेश सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जारी किया. वहीँ पर्यवेक्षक/लेखपाल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई तय है.

अभियान की जिम्मेदारी का पुनर्वितरण

इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सचिन कुमार सिंह ने स्थिति को सुधारने और SIR कार्य को गति देने के लिए खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को विशेष प्रभार सौंपा है. यह कदम इस उद्देश्य से उठाया गया है कि अमेठी ब्लॉक में पुनरीक्षण कार्य व्यवस्थित तरीके से तेज रफ्तार में आगे बढ़ सके.

अभियान का उद्देश्य और महत्व

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, हर व्यक्ति का सही, अधिकृत और अपडेटेड विवरण मतदाता सूची में शामिल हो. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का मजबूत होना ही लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूती प्रदान करता है. यह विशेष अभियान 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस दौरान BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और वापस संग्रहित करेंगे.

जनता से अपील

अंत में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनपद वासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गणना प्रपत्र को अवश्य भरें और समय पर BLO को उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है.

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में