समयसीमा में शत-प्रतिशत सटीकता से कार्य पूरा करने के निर्देश**
धमतरी/ नगर निगम क्षेत्र में जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति का जायजा लेने महापौर रामू रोहरा सोमवार को निगम सभाहाल पहुँचे। उन्होंने वहाँ चल रहे सभी SIR कार्यों का निरीक्षण किया और BLO व ऑपरेटरों से विस्तृत जानकारी ली।
फॉर्म-6, 7, 8 की एंट्री पूरी सटीकता से करने के निर्देश
महापौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय समयसीमा में
-
फॉर्म-6 (नाम जोड़ना)
-
फॉर्म-7 (नाम विलोपन)
-
फॉर्म-8 (सुधार)
की सभी प्रविष्टियाँ शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरी की जाना अनिवार्य है।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन एंट्री त्रुटिरहित, समयबद्ध और पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाए, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता बनी रहे।

“मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला” – महापौर
निरीक्षण के दौरान महापौर रोहरा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल आधारशिला है। इसलिए इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी, पारदर्शिता और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र का SIR कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण होगा।
