राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को लेकर विवाद जारी है. विपक्ष ने एक साथ दो मुद्दों को उठाया है, एक बिना एमएलए और एमएलसी के मंत्री बनाए जाने और दूसरा दीपक प्रकाश के काउंटिंग एजेंट बनाए जाने को लेकर है. दीपक को लेकर जारी विवाद के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार (24 नवंबर, 2025) को एक्स पर एक पोस्ट किया है.

इस पोस्ट में उन्होंने नीतीश कुमार को बड़ा भाई बताते हुए उनकी कही गई बातों को शेयर किया है. कुशवाहा ने लिखा है, “कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए. आज न जाने क्यों बड़े भाई श्री नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई. सोचा आपसे भी शेयर करुं. कभी नीतीश जी ने कहा था- “खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी. चिंता मत कीजिए. बाएं हाथ से भगाते रहिए. दाहिने से खाते रहिए.”
