केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है.

भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा, विराट कोहली यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह
