Breaking

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

Ireland Currency: आयरलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, वहां भारत के 10000 रुपये कितने हो जाएंगे?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत…

Exclusive: रुपये में 3 साल के दौरान एक दिन में बड़ी गिरावट, टूट के क्या है कारण और ये आगे भी रहेगा जारी?

Share

यूएस टैरिफ से दुनियाभर में मचे हलचल के बीच देश में सबसे बड़ी चिंता भारतीय करेंसी के लगातार डॉलर के मुकाबले कमजोर होने की है. रुपये में गिरावट का हर सेक्टर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस वर्ष भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार की अनिश्चितताओं के बीच 21 नवंबर, यानी शुक्रवार को रुपया 98 पैसे टूटकर 89.66 के स्तर पर बंद हुआ. यह पिछले तीन वर्षों में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है.

इससे पहले वर्ष 2022 में, 24 फरवरी को रुपये में एक ही दिन में 99 पैसे की गिरावट आई थी. ऐसे में सवाल उठता है कि रुपये में इतनी गिरावट की वजह क्या है? कौन-से कारक इसके लिए जिम्मेदार हैं? और आरबीआई की कोशिशों के बाद भी डॉलर के मुकाबले रुपया खुद को संभाल क्यों नहीं पा रहा है?

रुपये में गिरावट के कारण

आर्टभट्ट कॉलेज के इकोनॉमिक्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आस्था अहूजा बताती हैं कि सितंबर में रुपया पहली बार सर्वकालिक निचले स्तर 88.80 पर पहुंच गया था. उस समय आरबीआई ने हस्तक्षेप किया था. बाजार में यह धारणा बन गई थी कि आरबीआई रुपये को 88.80 से नीचे नहीं जाने देगा. इसी वजह से कई लोगों ने डॉलर बेचना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें विश्वास था कि यह स्तर स्थिर रहेगा.

लेकिन जैसे ही रुपया 89 के पार गया और इस “प्रोटेक्टिव लाइन” को पार किया, कारोबारियों ने स्टॉप लॉस की ओर कदम बढ़ाया. स्टॉप लॉस एक ऐसा ऑर्डर होता है, जिसमें तय कीमत से नीचे जाते ही सिक्योरिटी अपने-आप बेच दी जाती है.

उदाहरण के तौर पर, यदि आपने कोई सिक्योरिटी 100 रुपये में खरीदी है और स्टॉप लॉस 90 रुपये का लगाया है, तो कीमत 90 पर आते ही वह बेच दी जाएगी. रुपये–डॉलर बाजार में भी यही हुआ—जैसे ही कीमतें नीचे गईं, कारोबारियों ने अपनी स्थिति संभालने के लिए डॉलर की खरीदारी बढ़ा दी, जिससे डॉलर और मजबूत हो गया.

स्टॉप लॉस भी एक बड़ा कारण

जब शॉर्ट सेलर अपनी पोजिशन बचाने के लिए डॉलर खरीदते हैं, तो डॉलर का मूल्य तेजी से बढ़ता है. बाजार के कई प्रतिभागियों का मानना था कि आरबीआई को इस स्तर पर हस्तक्षेप करना चाहिए था. हालांकि, आरबीआई ने 88.80 के स्तर पर सीमित कारोबार के दौरान ही दखल दिया था.

एक दूसरी वजह यह भी है कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए उच्च टैरिफ के कारण आयात की मांग बढ़ी है, जबकि डॉलर की सप्लाई निर्यातकों के लिए कम हो गई है. आरबीआई गवर्नर ने हाल में कहा था कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की घोषणा के अगले ही दिन रुपया 89 के पार पहुंच गया.

क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

इस पर डॉ. आस्था अहूजा का कहना है कि भारतीय बाजार में अभी भी अनिश्चितता काफी है. जब तक ट्रेड डील पूरी तरह नहीं हो जाती, गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है. भारत का व्यापारिक घाटा भी लगातार बढ़ रहा है.

इसका प्रभाव न केवल बाजार, बल्कि उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है. विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर इसका सीधा असर हुआ है—उन्हें अपने परिवारों से पहले की तुलना में अधिक पैसा भेजना पड़ रहा है. ट्रेड डील होने के बाद रुपये के 87 या 86 के स्तर तक पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है. एक अन्य कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी अनिश्चितता बढ़ती है, उसका सीधा असर आयात और निर्यात पर पड़ता है. यूक्रेन युद्ध से लेकर टैरिफ वॉर तक, कई वैश्विक घटनाओं का प्रभाव भारतीय रुपये पर देखने को मिला है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में