ग्राम सलोनी में दबिश, 270 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त – तीन आरोपी गिरफ्तार**
धमतरी/ एसपी धमतरी के निर्देश पर चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। अभियान के तहत केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घर में छिपाकर कर रहे थे शराब का कारोबार
पुलिस ने यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान से 09 जार्किन (प्रत्येक 30 लीटर) में कुल 270 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 27,000 रुपये) बरामद की।
इसके अलावा 03 मोबाइल फोन (कीमत 14,500 रुपये) और नकद 617 रुपये मिलाकर कुल 42,117 रुपये का माल जब्त किया गया।
घटना के बाद थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
-
लिलेश सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 29 वर्ष
-
धनेश्वर सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 27 वर्ष
-
तरुण सिन्हा, पिता विशाल, उम्र 40 वर्ष
(सभी निवासी – ग्राम सलोनी, थाना केरेगांव)
धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या चौकी को दें।
पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
