Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

त्वरित निराकरण :- कलेक्टर की पहल से खिली उम्मीद: नगरी के छात्रों की PSC कोचिंग की राह अब आसान होगी,

Share

धमतरी | धमतरी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार को नगरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। ये सभी छात्र ‘द कम्पटीशन एकेडमी’ द्वारा संचालित SC और अग्निवीर भर्ती परीक्षा की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ ले रहे थे।

एकेडमी के माध्यम से धमतरी, नगरी और कुरूद में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई ये कक्षाएं जिले के खासकर जंगल क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी पहल साबित हो रही थीं। लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे थे।

एक सप्ताह बाद बंद होने वाली थीं कक्षाएं, छात्रों ने लगाई गुहार

सूत्रों के अनुसार यह निशुल्क कोचिंग एक सप्ताह बाद बंद होने वाली थी। इसकी जानकारी मिलते ही नगरी क्षेत्र से छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कक्षाएं बंद न करने और इन्हें PSC स्तर की कोचिंग में परिवर्तित कर जारी रखने की मांग की। छात्रों का कहना था कि दूरस्थ व जंगल क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह कोचिंग एक दुर्लभ अवसर है, जिससे उन्हें पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं की मार्गदर्शन सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कोचिंग जारी रखने के दिए निर्देश

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने छात्रों की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एकेडमी संचालकों से चर्चा की और कक्षाओं को जारी रखने के निर्देश जारी किए। कलेक्टर के इस निर्णय से छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई छात्रों ने कहा कि प्रशासन की यह पहल उनके भविष्य के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है।

शिक्षा क्षेत्र में दिख रहे बदलाव, छात्रों में उत्साह

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के कार्यभार संभालने के बाद से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासकर दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मुख्यधारा की प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार नई पहल कर रहा है। नगरी के छात्रों ने बताया कि उनकी मांग पूरी होने से खुशी की लहर दौड़ गई है। अब वे PSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रख सकेंगे।

जिले में बढ़ेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

कलेक्टर ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में जिले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए और भी कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं, ताकि हर वर्ग और क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में