Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोरम में SIR कार्य का किया निरीक्षण…

Share

अब तक 83% मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र

हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रपत्र भरने की सुविधा उपलब्ध : कलेक्टर मिश्रा

धमतरी/ 13 नवम्बर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य तेजी से जारी है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—सिहावा, कुरूद और धमतरी—में तैनात 743 BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।

जिले के कुल 647147 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 541125 (83%) मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँच चुके हैं।

कलेक्टर ने सोरम में लिया जमीनी हालात का जायजा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को सोरम में SIR कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें लगे BLO से प्रपत्र वितरण, जुटाई जा रही जानकारी और SIR-2003 से संबंधित पिछले रिकॉर्ड के बारे में चर्चा की।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
“SIR कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।”
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गणना प्रपत्र कर्मियों को समय पर उपलब्ध हों।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सोरम के चार मतदान केंद्रों में चल रहे प्रगति कार्य का आकलन किया, जहाँ 98% प्रपत्र वितरण पूरा हो चुका है। उन्होंने अपने सामने ही बिस्वासा बाई ढीमर और कन्हैया नरसिंघनी को BLO द्वारा प्रपत्र देते हुए पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

हेल्प डेस्क और डिजिटल सुविधाएँ सुलभ

कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से

  • गणना प्रपत्र भरने,

  • फॉर्म से जुड़ी जानकारी,

  • और अन्य मार्गदर्शन
    निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन प्रपत्र भर सकते हैं।
पिछला SIR-2003 मतदाता डेटा election.cg.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

जानकारी हेतु

  • 1950 हेल्पलाइन,

  • ECINET ऐप में Book a Call with BLO,

  • तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
    से निरंतर अपडेट दिए जा रहे हैं।

वॉलिंटियर्स और राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट भी कर रहे सहायता

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए हैं।
साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने बूथ लेवल एजेंट तैनात किए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद दे रहे हैं।

कलेक्टर की अपील

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे SIR-2026 में सक्रिय भागीदारी दें और त्रुटि-रहित मतदाता सूची तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में