Breaking

धमतरी: नशा मुक्ति का संदेश लेकर काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी ने किया सम्मान…

धमतरी में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, मां और भाई गिरफ्तार…

गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अन्यायपूर्ण, नकटी में भूमि आवंटन निरस्त हो : विधायक ओंकार साहू…

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.150 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का चंद घंटों में खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार…

केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर होगी कार्रवाई, स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्य-बीईओ जिम्मेदार: कलेक्टर…

रुद्रेश्वर कॉरिडोर के कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश, पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने की परियोजना की समीक्षा…

धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने की आत्महत्या, दो दोस्तों की मौत से मचा हड़कंप…

France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?

दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?

शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की हत्या; आठ संदिग्ध हिरासत में, दो नाबालिग भी शामिल…

विशेष छात्र सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल…

धमतरी: पुरानी मंडी के पीछे पंचर दुकान में भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; आगजनी की आशंका…

Tech Tips: घंटों गेम खेलने पर भी फोन नहीं होगा गर्म! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका…

अब Space से आएगी बिजली! धरती तक Solar Power पहुंचाने की टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान…

CM साय बोले, ‘आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल’…

पीएम श्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे एसपी सूरज सिंह परिहार, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्यपूर्ण जीवन का दिया प्रेरक संदेश…

नगरी-गरियाबंद मार्ग पर मछली व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस…

भेंड्रा में फिर टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सकुशल उतारा….

गंगरेल बांध की नहर में गिरी नीलगाय, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुद निकली बाहर, वीडियो वायरल…

करगा हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश…

एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ढाबों में शराब सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 180 पौवा देशी शराब जब्त…

गढ़ीहापारा के पास ट्रैक्टर पलटा, 18 वर्षीय युवक की मौत, 13 वर्षीय किशोर घायल…

वनांचल क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु नगरी में उद्यमी कार्यशाला का आयोजन…

Share

ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
PMEGP, CMEGP एवं PMFME योजनाओं की दी गई जानकारी

धमतरी/ 13 नवम्बर 2025। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत नगरी में एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय उद्यमी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम ने की।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना रहा। विभागीय अधिकारियों ने इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्व-सहायता समूह की महिलाएं, पशु सखी, कृषक एवं पशुपालक शामिल रहे। उद्यमिता के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखते हुए मौके पर ही PMEGP योजना के तहत 5 आवेदकों और PMFME योजना के तहत 7 आवेदकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया गया। साथ ही 20 प्रतिभागियों ने पशुपालन एवं बकरीपालन प्रशिक्षण हेतु अपना नाम दर्ज कराया।

अपने उद्बोधन में डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम ने कहा —

“नगरी विकासखण्ड में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। शासन की योजनाओं की जानकारी से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।”

कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर, प्रबंधक श्री जगमोहन एक्का, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागीय प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को अपनी योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने शासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया द्वार खोलेंगी। उन्होंने भविष्य में स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का संकल्प लिया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में