एसडीओपी दफ्तर से कुछ कदम दूर तीन दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में दिखी बाइक
कुरूद (धमतरी)/ शहर में चोरों ने ऐसा दुस्साहस दिखाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। एसडीओपी कार्यालय और थाना परिसर से कुछ ही कदम दूर स्थित तीन दुकानों में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और सामान पार कर दिया।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक बाइक पर सवार संदिग्ध युवक दिख रहा है। घटना के वक्त क्षेत्र में पुलिस गश्त भी चल रही थी, बावजूद इसके चोरी हो गई। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा— “जहाँ कानून बैठा हो, वहीं लूट हो जाए तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
