Breaking

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 मीट दुकानों के लाइसेंस किए रद्द, मालिकों पर मुकदमा दर्ज…

Share

नोएडा खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 मीट की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं. नियमों का पालन न करने और बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद सुधार न करने पर विभाग ने सभी दुकानों को तुरंत सील कर दिया. साथ ही संबंधित दुकानदारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई कोर्ट द्वारा की जाएगी.

ग़ौरतलब है कि सहायक खाद्य आयुक्त (एएफसी)–II सर्वेश मिश्रा ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिलावटी खाद्य पदार्थ और बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इस दौरान कई दुकानों पर गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं. पांच दुकानदार बिना किसी विभागीय लाइसेंस के मीट शॉप चला रहे थे. वहीं छह दुकानें लाइसेंस होने के बाद भी स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों और संचालन नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रही थीं.

नोटिस के बावजूद नहीं हुए थे सुधार

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने इन दुकानों को कई बार नोटिस जारी किए और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन इसके बावजूद किसी तरह की सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई. शासन के निर्देशों के आधार पर अब इन सभी 11 दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं.

जिन दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है, उनमें शामिल हैं,फिरोज कुरैशी, जावेद , जुनैद , फुरकान , इरफ़ान कुरैशी, शहजाद , जाहिद, कदीम मीट शॉप, सलमान मीट शॉप, रिज़वान, जबरदीन मीट शॉप.

 

 

 

ये थीं कमियां

वहीं विभाग ने बताया कि इन दुकानों पर स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब थी. मांस के भंडारण, कटाई, और डिस्प्ले मानकों को नजरअंदाज किया गया था. कई जगहों पर सुरक्षा उपकरणों का अभाव और अनुपयुक्त वातावरण में मीट बेचा जा रहा था, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण है.

सहायक खाद्य आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा. स्वच्छता और मानकों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य न सिर्फ मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों को रोकना है, बल्कि शहर में उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है.

 

 

 

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में