Breaking

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

धमतरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च…

Share

आमदी से गांधी चौक तक निकली पदयात्रा — एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश

धमतरी/ 8 नवम्बर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले के नगर पंचायत आमदी में आज भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। पदयात्रा आमदी से शुरू होकर पोटियाडीह, मुजगहन, रत्नाबांधा, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई।

नेताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही व्यापक भागीदारी

मार्च में राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

माल्यार्पण, नुक्कड़ सभा और संवाद कार्यक्रम

यात्रा के दौरान मार्ग में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

“यूनिटी मार्च अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक” – प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,

“सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च देश की एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।”

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा,

“सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा,

“यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

महापौर रामू रोहरा ने कहा,

“नगर में इस तरह के आयोजन नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ाते हैं। यह धमतरी की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।”

रन फॉर यूनिटी और नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
साथ ही नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में