Breaking

क्या खरीदना चाहिए Wi-Fi वाला AC, जानें क्या हैं इसके फायदे?

धमतरी में बांधों में लगातार पानी की आवक, गंगरेल 97% से अधिक भरा; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट…

3-2-1-1-0 Rule से बचाएं जरूरी Data, जानें कैसे करता है काम?

GTA 6 का क्रेज! Netflix पर 4 दिन में 31.1M Views, जानें गेम में क्या नया?

CM विष्णु देव साय बोले- ‘बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी’…

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, साइबर फ्रॉड और नए कानूनों की भी दी जानकारी…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस की पहल, महाविद्यालयीन छात्रों को साइबर फ्रॉड से लेकर नशा मुक्ति तक किया जागरूक…

महानदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी के दिए निर्देश…

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे…

एक घंटे में कितना पैसा कमाती है दिल्ली मेट्रो, किसके खाते में जाती है ये रकम?

टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण…

कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल…

Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान…

उर्वरक-कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, एक का लाइसेंस निलंबित…

खुले सोक पिट में गिरने से गाय की मौत, बड़े हादसे की आशंका…

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

बिलासपुर रेल हादसा जांच में मृतक लोको पायलट पर लापरवाही का आरोप, परिवार हुआ भावुक…

Share

बिलासपुर रेल मंडल में हुए रेल हादसे को 3 दिन से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन जख्म अभी भी ताजा हैं. 4 नवंबर की शाम गेवरारोड स्टेशन के पास जब मेमू लोकल और मालगाड़ी की टक्कर हुई, तो कुछ ही सेकंड में सब कुछ तबाह हो गया. हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. रेल की पटरियों पर बिखरे डिब्बे और दर्द की चीखें अब भी उस भयावह शाम की याद दिला रहे हैं.

शनिवार की शाम रोज की तरह मेमू ट्रेन अपने तय समय पर निकली थी. यात्रियों में कोई हलचल नहीं थी, सब सामान्य लग रहा था. लेकिन गेवरारोड स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले अचानक तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी ने मेमू ट्रेन को टक्कर मार दी. झटके इतने भयानक थे कि कई डिब्बे पलट गए.

महिला सहायक लोको पायलट रश्मि राज और मालगाड़ी के गार्ड शैलेंद्र चंद्रा ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. दोनों इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन लोको पायलट विद्यासागर और कई यात्री इस हादसे में जिंदगी हार गए.

रिपोर्ट में उठे सवाल

हादसे के बाद रेलवे ने भुसावल की स्टडी कमेटी से प्रारंभिक जांच कराई. रिपोर्ट में हादसे की 3 संभावित वजहें बताई गईं. ऑटोमैटिक सिग्नल की अनदेखी, RS वॉल्व समय पर न खोलना, ट्रेन संचालन में अति आत्मविश्वास. रिपोर्ट में सीधे तौर पर मृत लोको पायलट विद्यासागर और उनके सहायक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया. लेकिन इस निष्कर्ष ने हालात और भी संवेदनशील बना दिए.

 

 

‘CRS जांच चल रही, जिम्मेदारी तय करना जल्दबाजी’

लोको पायलट संघ ने इस रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है. मजदूर कांग्रेस लोको पायलट संघ (नागपुर) के महामंत्री पीताम्बर लक्ष्मी नारायण ने कहा, “जब CRS की जांच अभी जारी है, तो किसी मृत लोको पायलट पर ठीकरा फोड़ना अनुचित और अमानवीय है. विद्यासागर अब खुद अपना पक्ष नहीं रख सकते. पहले जांच पूरी होनी चाहिए.”

संघ ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया है.

पुलिस जांच भी जारी

एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि गतौरा स्टेशन मैनेजर निखिलेश विठालकर की शिकायत पर तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल रेलवे अधिकारी CRS जांच का हवाला देकर मीडिया से बच रहे हैं.

जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे की बड़ी वजह ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी और तकनीकी त्रुटियाँ थीं. रेलवे की 5 सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी माना कि प्रशासनिक लापरवाही ने भी इस दुर्घटना को जन्म दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोको पायलट विद्यासागर, जो पहले मालगाड़ी चलाते थे, उन्हें हाल ही में पैसेंजर ट्रेन की जिम्मेदारी दी गई थी.

नियम के मुताबिक उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट पास करना जरूरी था, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वे इस टेस्ट में असफल रहे थे. इसके बावजूद अधिकारियों ने उन्हें ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी. यानी सिस्टम की लापरवाही ने इस हादसे की जमीन तैयार की.

बिलासपुर के लालखदान इलाके में स्थित लोको पायलट विद्यासागर का घर अब मातम में डूबा है. हर सुबह ड्यूटी पर जाते वक्त वो अपने बच्चों से कहते थे कि सुबह लौट आऊंगा. लेकिन इस बार सुबह उनका शरीर लौटा, धड़कन नहीं. उनकी पत्नी, बूढ़े माता-पिता और छोटे बच्चे अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हमारा बेटा सच में दोषी था, या उसे मरकर भी इल्ज़ाम झेलना पड़ेगा?

परिवार अब मीडिया से बात करने से भी डर रहा है. एक तरफ डर है, दूसरी तरफ उम्मीद कि शायद कोई न्याय मिले. SECR बिलासपुर के सीनियर जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार ने कहा, “CRS की जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही कोई निष्कर्ष दिया जाएगा. फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.”

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में