DHAMTARI/ धमतरी जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की गई चार दोपहिया वाहनों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। थाना मगरलोड पुलिस स्टाफ गश्त व जुर्म-जरायम पतासाजी के लिए ग्राम मेघा की ओर रवाना था। इसी दौरान मगरलोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग संदिग्ध स्कूटियों में चार युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। एक स्कूटी हीरो डेस्टिनी (सफेद रंग, बिना नंबर प्लेट) थी दूसरी स्कूटी एक्टिवा (काला-मेहरून रंग, क्रमांक CG 04 LN 6200) थी। संदेह के आधार पर चारों युवकों को थाना लाकर गवाहों के समक्ष पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चार दोपहिया वाहन चोरी कर अपने पास रखना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेण्डम पर जप्त वाहन किया गया।
क्रमांक वाहन प्रकार आरोपी का नाम
01 हीरो डेस्टिनी स्कूटी मेघराज उर्फ मेघू निषाद पिता: गौकरण निषाद, उम्र: 20 वर्ष निवासी: ग्राम ठेकला, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
02 स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकल पोषण ध्रुव पिता: राजेन्द्र ध्रुव, उम्र: 18 वर्ष निवासी: ग्राम मोहरेगा, चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
03 प्लेटिना मोटरसायकल पोखन निषाद पिता: कुमार निषाद, उम्र: 20 वर्ष निवासी: ग्राम मोहरेंगा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
04 एक्टिवा (काला-मेहरून रंग) लक्ष्मण उर्फ लक्की पिता: गोपीराम, उम्र: 21 वर्ष निवासी: ग्राम आमाचानी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
उक्त सभी वाहन गवाहों के समक्ष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए। थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 86/25 अंतर्गत धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड एवं उनकी टीम – प्रआर. दीनू मारकंडे, विरेंद्र चंद्राकर, आर. किशन सोनकर, कीर्तन सोनकर, प्रफुल्ल रात्रे, अश्वन साहू – का सराहनीय योगदान रहा।