Breaking

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

धान उत्पादन में नवाचार — कम पानी, कम लागत, अधिक लाभ…

Share

धमतरी के भखारा में किसानों के लिए सूखे सीधी बुआई धान (DDSR) पर गोष्ठी का आयोजन

धमतरी/ 11 नवम्बर आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड कुरूद के ग्राम भखारा में किसानक्राफ्ट द्वारा सूखे सीधी बुआई धान (Dry Direct Seeded Rice – DDSR) प्रौद्योगिकी पर एकदिवसीय गोष्ठी एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सूखे सीधे बीज वाले धान की तकनीक के लाभों और उपयोगिता से अवगत कराना था। इस तकनीक से पारंपरिक धान की तुलना में 50 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है, साथ ही उर्वरक, कीटनाशक और श्रम लागत में भी उल्लेखनीय कमी आती है।

कम पानी में अधिक उत्पादन

कृषि विस्तार अधिकारी कल्याण सिंह ध्रुव ने बताया कि पारंपरिक धान की खेती में एक किलोग्राम धान के लिए लगभग 5,000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि सूखे सीधे बीज वाले धान में मात्र 2,000 से 2,500 लीटर पानी पर्याप्त होता है।
उन्होंने कहा, “धान की खेती भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में DDSR जैसी तकनीकें पानी की कमी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में कारगर साबित होंगी।”

उत्पादन और लाभप्रदता में वृद्धि

किसानक्राफ्ट के बीज अनुसंधान प्रमुख डॉ. सुमन्त होल्ला ने बताया कि इस तकनीक से किसान मिट्टी की उर्वरता के अनुसार अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। स्वाद में कोई परिवर्तन नहीं होता, जबकि खेती की लागत घटने से किसानों की लाभप्रदता बढ़ती है।

डेवलपमेंट मैनेजर किशनजीत सिन्हा ने कहा, “इस विधि में नर्सरी तैयार करने, रोपाई करने या खेतों में पानी रोकने की जरूरत नहीं होती। यह पर्यावरण के अनुकूल तकनीक है, जिससे मीथेन उत्सर्जन भी कम होता है।”

किसानक्राफ्ट का योगदान

स्टेट मैनेजर सीताराम कौशिक ने बताया कि किसानक्राफ्ट एक ISO प्रमाणित निर्माता, थोक आयातक और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों का वितरक है। कंपनी छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पित है।
देशभर में इसके 5000 से अधिक डीलर, एक विनिर्माण इकाई और 14 क्षेत्रीय कार्यालयों का नेटवर्क है।

किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

गोष्ठी के दौरान किसानक्राफ्ट द्वारा छोटे किसानों के लिए विकसित कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने मशीनों में गहरी रुचि दिखाई और इस नई तकनीक को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में