Breaking

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

पिपरछेड़ी में एनएसएस कैंप में छात्राओं को मिली साइबर और महिला सुरक्षा की जानकारी…

Share

एसपी धमतरी के निर्देश पर डीएसपी मीना साहू व शक्ति टीम का जनजागरूकता कार्यक्रम
“सशक्त नारी – सुरक्षित नारी” अभियान के तहत आत्मरक्षा के गुर और करियर गाइडेंस सत्र आयोजित

धमतरी/ 8 नवम्बर महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता के तहत धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “सशक्त नारी – सुरक्षित नारी” के अंतर्गत आज ग्राम पिपरछेड़ी स्थित एनएसएस कैंप में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन डीएसपी सुश्री मीना साहू और शक्ति टीम की महिला अधिकारियों ने किया।

“सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच” – डीएसपी मीना साहू

डीएसपी साहू ने छात्राओं को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

“सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से बात करना, फर्जी लिंक पर क्लिक करना या फोटो-ओटीपी साझा करना — ये छोटी गलतियाँ बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं। सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।”

उन्होंने कहा कि किसी भी ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग या साइबर उत्पीड़न की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1091/112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करें।

‘3D फार्मूला’ से सफलता का मंत्र

करियर गाइडेंस सत्र में डीएसपी साहू ने छात्राओं को जीवन में सफलता के लिए “3D फार्मूला” (Dedication – Discipline – Determination) अपनाने की प्रेरणा दी।

“स्पष्ट लक्ष्य, शार्प दिमाग और निरंतर परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने छात्राओं को पुलिस सेवा, रक्षा बल, प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग और अन्य सरकारी नौकरियों में करियर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

शक्ति टीम ने सिखाए आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर

शक्ति टीम की महिला अधिकारियों ने छात्राओं को जूडो-कराटे जैसी आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं और बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिला को निर्भीक होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए।
टीम ने महिला सुरक्षा कानूनों — जैसे बीएनएस की धाराएँ, पॉक्सो अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी, ताकि छात्राएँ अपने कानूनी अधिकारों से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम में मिला छात्राओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस अधिकारी और विद्यालय स्टाफ ने धमतरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाते हैं।
छात्राओं ने कार्यक्रम को “अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक” बताया तथा ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की।

📌 मुख्य उद्देश्य :

  • महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरूकता और डिजिटल साक्षरता बढ़ाना

  • साइबर अपराधों और महिला उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताना

📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :

  • महिला हेल्पलाइन : 1091 / 112

  • साइबर हेल्पलाइन : 1930

  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, धमतरी : 07722-240333

धमतरी पुलिस का संदेश :

🛡️ “सशक्त महिलाएँ ही सुरक्षित समाज की नींव हैं — धमतरी पुलिस सदैव आपके साथ है।”

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में