कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल नेता ने कही दिल छू लेने वाली बात
नई दिल्ली | आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए एक स्थानीय कांग्रेसी नेता ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि “कांग्रेस में रहकर मुझे यह महसूस होने लगा था कि मैं हिंदू हूं भी या नहीं।”
उन्होंने कहा कि वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर भीतर एक प्रकार का संकोच बना रहता था।
“राम मंदिर पर फैसला आया, धारा 370 हटाई गई, एयर स्ट्राइक हुई — पूरा देश गर्व महसूस कर रहा था, लेकिन मैं और मेरा परिवार कमरे में बंद बैठे थे। ऐसा लगता था जैसे हमारे खुश होने पर भी कोई बंदिश हो।”

नेता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा धीरे-धीरे उन्हें धर्म से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना से भी दूर करती जा रही थी।
“हमें हर उस काम का विरोध करना पड़ता था जो मोदी सरकार करती थी, चाहे वह देशहित में ही क्यों न हो।”
उन्होंने आगे कहा —
“अब जब मैं भाजपा में हूं, तो लगता है कि मैं फिर से हिंदू बन गया हूं। अब मैं भी अपने मोहल्ले और समाज के साथ त्यौहार खुले मन से मना पाऊंगा।”
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे “समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को लेकर काम करेंगे।”
