बिलासपुर/ नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
8 जुलाई की रात ग्राम जोधरा में गायत्री यादव (22) का अपने सुसराल वालों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, अगले दिन साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटकी थी। जानकारी के मुताबिक, गायत्री की शादी को एक साल हुए थे, आए दिन सुसराल वालों से उसका विवाद होता रहता था। शुरूआती जांच में उसके फांसी लगाकर खुदकुशी करने की आशंका है।
ग्राम जोंधरा में रामायण चौक के पास रहने वाले रामलाल यादव से गायत्री की शादी हुई थी। घटना से एक दिन पहले उसका घर वालों से विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने नजरअंदाज कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए। अगले दिन सुबह जब गायत्री नहीं उठी, तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए।