Breaking

चाइनीज कंपनियों को हो जाएगी टेंशन! Apple लाएगी 200MP कैमरे वाले आईफोन…

कुरूद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न…

इको-टूरिज्म से बढ़ेंगी रोजगार संभावनाएं, वन्यजीव संरक्षण में नई पहल…

धमतरी: तेलीनसत्ती ओवरब्रिज पर भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, भाजपा के 5 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 34 हजार का सामान किया जब्त…

‘सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत…’, अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!

धमतरी में हीट अलर्ट जारी: बढ़ती गर्मी और उमस से लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी…

धमतरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध आम लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज…

धमतरी में पेट्रोल पंप पर छापा: 3100 लीटर अवैध डीजल जब्त, मिनी टैंकर समेत बड़ी कार्रवाई…

‘संविधान के खिलाफ’, नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध…

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने पहली बार PM मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा…

खबर का असर: धमतरी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 73 सिलेंडर जप्त…

विश्व क्षय दिवस पर धमतरी में “टीबी मुक्त भारत अभियान फेस-2” का आयोजन, महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि…

धमतरी पुलिस की सख्ती जारी: आदतन बदमाश कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू जिला बदर…

धमतरी में अफीम खेती बयान पर सियासत तेज, BJP ने कहा – किसानों का अपमान, माफी मांगें…

पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा…

कुरुद में सनसनी: नदी किनारे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या?

शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी….

AI की कीमत चुका रही है आपके फोन की बैटरी, जानें कैसे पड़ रहा है असर….

आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित…

महापौर रामू रोहरा ने साहू समाज भवन विस्तार के लिए 35 लाख रुपये किए स्वीकृत…

चैत्र नवरात्र में अंगारमोती दाई मंदिर में उमड़ी आस्था, छप्पन भोग अर्पित…

धमतरी में अफीम खेती के आरोपों के बाद प्रशासन अलर्ट, सर्वे में नहीं मिला कोई मामला…

ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु कलेक्टर मिश्रा की सरपंचों के साथ बैठक…

Share

पर्यटन, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर

धमतरी/ 10 नवम्बर जिले के ग्रामों के समग्र विकास को लेकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं जिलेभर के सरपंचों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, पर्यटन संवर्धन, रोजगार सृजन और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि ग्राम का वास्तविक विकास तभी संभव है जब स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, पर्यटन की संभावनाओं का सदुपयोग किया जाए और मूलभूत सुविधाएं सभी तक सहज रूप से पहुंचे। उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे अपने ग्रामों की आवश्यकताओं और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ठोस विकास प्रस्ताव तैयार करें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

कलेक्टर ने बताया कि जिन ग्रामों में मुख्य मार्ग के पास व्यावसायिक परिसर या सार्वजनिक उपयोग की भूमि की आवश्यकता है, वहां प्रशासन द्वारा एनओसी और भूमि आबंटन की सुविधा दी जाएगी। पंचायत सचिवों को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि नरहरा और मैडमसिल्ली बांध क्षेत्र में पर्यटन समिति का गठन किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसी तर्ज पर सिहावा, कर्णेश्वर, श्रृंगीऋषि और संगम क्षेत्र में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर वाहन शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग स्थानीय विकास और रोजगार सृजन में किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। बैठक में सरपंचों ने सड़क, आंगनबाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल और पहुंच मार्ग से संबंधित समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामों में राजस्व भूमि की जानकारी एकत्र की जाए ताकि भविष्य में फूड पार्क जैसी परियोजनाएं स्थापित की जा सकें। जिन क्षेत्रों में राशन दुकानों की दूरी अधिक है, वहां नई दुकानों की स्थापना की जाएगी।

सामाजिक मुद्दों पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने कहा कि नशा समाज को कमजोर करता है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम करैहा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा तथा रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप स्थापना की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि ग्राम का विकास प्रशासन, पंचायत और जनता के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। यदि सभी मिलकर कार्य करें तो सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध गांवों का निर्माण निश्चित रूप से संभव है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में