मुड़पार और तेन्दुकोन्हा खदानों के लिए होगी बिड ओपनिंग
धमतरी। जिले में रेत खदानों के उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) की प्रक्रिया जारी है। धमतरी तहसील अंतर्गत स्थित मुड़पार और तेन्दुकोन्हा रेत खदानों की बिड ओपनिंग 13 नवम्बर 2025 को की जाएगी। यह प्रक्रिया कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

खनिज अधिकारी ने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोलीकर्ताओं को ऑनलाईन आवेदन करने के बाद प्राप्त ईमेल पावती एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
