Breaking

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी के मुजगहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में दोस्त की हत्या का बदला लेने की आशंका, चाकू से हमले में युवक की मौत; एक घायल…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹48,850 का मशरूका जब्त…

दशहरा से पहले धमतरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

360 किलो विस्फोटक, टाइमर और हथियार, उत्तर भारत को दहलाने की कैसे रची गई आतंकी साजिश, पूरी कहानी…

Share

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित धौज गांव में किराए के एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने संभवतः उत्तर भारत में होने वाले एक विनाशकारी आतंकी हमले को टाल दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पूरा मामला एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है, जिसके तार सीमा पार से भी जुड़े हो सकते हैं.

आदिल की गिरफ्तारी से मिला पहला सुराग
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सबसे पहले डॉ. आदिल अहमद राठर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी दी, जिसने पुलिस को आगे बढ़ने का आधार दिया. 30 अक्टूबर को पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े एक और सदस्य डॉ. शकील को हिरासत में लिया. लंबी पूछताछ के बाद शकील ने स्वीकार किया कि फरीदाबाद के धौज गांव में उसने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाकर रखे थे. उसके बयान के आधार पर पुलिस उसे रविवार सुबह फरीदाबाद लेकर आई और मकान की पहचान कराई, जहां पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

मुजम्मिल की गिरफ्तारी
इस ऑपरेशन के आगे बढ़ने पर एक और आरोपी डॉ. मुजम्मिल को भी गिरफ्तार किया गया. वह फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में टीचिंग करता था. उसकी भूमिका भी इस पूरे मॉड्यूल में अहम मानी जा रही है.

विस्फोटक, हथियार और IED जैसी चीजें बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को लगभग 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट मिला, जो अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री है और IED बनाने के लिए प्रमुख घटक के रूप में इस्तेमाल होती है. पुलिस का कहना है कि यह सामग्री RDX नहीं है, लेकिन बहुत खतरनाक है और बड़े पैमाने पर विस्फोट करने में सक्षम हो सकती है.

 

 

जांच के दौरान लगभग 5 किलो भारी धातु भी मिली, जिसका इस्तेमाल IED की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही 20 टाइमर, बैटरियां, 24 रिमोट, इलेक्ट्रिक वायरिंग और कई इलेक्ट्रॉनिक सर्किट भी बरामद हुए. इन सभी चीजों को एक साथ देखकर साफ है कि यह पूरा सामान कई उच्च क्षमता वाले IED तैयार करने के लिए इकट्ठा किया गया था.

हथियारों का बड़ा जखीरा मिला
बरामद सामान में एक असॉल्ट राइफल मिली, जो दिखने में AK-47 जैसी है लेकिन आकार में उससे थोड़ी छोटी है. इसके साथ ही तीन मैगजीन, 84 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, आठ लाइव राउंड और दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए. इसके अलावा बड़े और छोटे मिलाकर कुल बारह सूटकेस मिले, जिनमें विस्फोटकों और उपकरणों को छिपाया गया था. टीम को कई वॉकी-टॉकी सेट और अन्य संचार उपकरण भी मिले.

बड़ी साजिश का संकेत
शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य उत्तरी भारत में बड़े पैमाने पर हमले करना था. पुलिस का मानना है कि अगर यह सामग्री समय रहते न बरामद की जाती, तो यह एक भीषण आतंकी घटना का कारण बन सकती थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे एक बड़ा ब्रेकथ्रू बताते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई ने एक बड़े हमले को टाल दिया है.

जांच तेज, NIA भी जुड़ सकती है
बरामद की गई सभी सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. इंटेलिजेंस एजेंसियां अब इस नेटवर्क की फंडिंग के स्रोत, कथित सीमा-पार संपर्क, स्थानीय मददगारों और डिजिटल ट्रेल की पड़ताल कर रही हैं. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी इस जांच में शामिल हो सकती है.

अभी भी जारी है ऑपरेशन
फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त अभियान लगातार चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और टीमें एक सक्रिय एंटी-टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थीं. उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी का नाम डॉ. मुजम्मिल है, जिसे 9-10 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि हथियार कहां से आए और कैसे यहां तक पहुंचाए गए, यह फिलहाल जांच का विषय है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा करना संभव नहीं है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में