सातों आरोपियों के विरुद्ध चौकी बिरेझर में गंभीर धाराओं 296 (ख),115 (2),351 (2),103(1) ,191(1), 191(3),331(8) बीएनएस.के तहत की गई कार्यवाही
धमतरी/ 30 जून कोड़ेबोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ेबोड़ में दिनांक 28 जून की रात एक ही परिवार पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामूली विवाद के बाद सात आरोपियों ने मिलकर लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले की शुरुआत गांव के ही सत्यम नागरची एवं करण यादव द्वारा शराब पीने की बात को लेकर रमेश नवरंगे से हुई कहासुनी से हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि रात करीब 11 बजे और फिर एक बजे, सात आरोपियों ने मिलकर नवरंगे परिवार के घर पर हमला कर दिया।
हमले में कोमल नवरंगे को चाकू से गंभीर रूप से घायल किया गया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र रंजीत नवरंगे की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज शासकीय अस्पताल कुरूद में जारी है। परिवार की महिला सदस्य बिसनी बाई नवरंगे सहित अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने चौकी बिरेझर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह और उनकी टीम ने त्वरित मर्ग कायम कर शव पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण की और सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
सत्यम नागरची (24 वर्ष)
-
रामखेलावन नेताम उर्फ राजा (32 वर्ष)
-
लकेश ध्रुव (28 वर्ष)
-
टोकेश साहू (26 वर्ष)
-
टेकराम उर्फ टेकू अंसारी (मरौद निवासी)
-
करण यादव (20 वर्ष)
-
रितिक गाड़ा (22 वर्ष)
प्रकरण को अपराध क्रमांक 169/25 अंतर्गत बीएनएस की गंभीर धाराओं 296(ख), 115(2), 351(2), 103(1), 191(1), 191(3), 331(8) के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में विशेष योगदान:
उप निरीक्षक अजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल साहू, प्रआर शेषनारायण पांडे, दारा चंद्राकर, सोहन ध्रुव, हेमू साहू, महेश पटेल, आरक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, भगवानी साहू, विमल पटेल, भाव सिंह पाटिल आदि ने त्वरित कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाई।