आगरा नगर निगम ने टैक्स वसूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उस वित्तीय वर्ष में आगरा नगर निगम ने निर्धारित अपने लक्ष्य से अधिक वसूली है. इस वित्तीय वर्ष में आगरा नगर निगम ने टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया और नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम का गठन किया गया.
नगर आयुक्त के नेतृत्व में राजस्व वसूली का लक्ष्य टीम को दिया गया जिसमें बीते वर्ष की तुलना में लक्ष्य से 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूली हुई जो एक नगर निगम एक रिकॉर्ड के रूप में देख रहा है. आगरा नगर निगम ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में 100 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जिसमें फलस्वरूप 104 करोड़ का राजस्व की वसूली हुई है.
आगरा नगर निगम की ओर राजस्व वसूली के कई प्रकार के प्रभारी कदम उठाए गए जिसके चलते शहर वासियों को जागरूक किया गया. शहर वासियों के जागरूकता के लिए कई प्रकार कार्यक्रम किए जिसमें टैक्स भुगतान के लिए लोगो को जागरूक किया गया.
बरेली: पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों पर FIR, अपहरण समेत कई संगीन आरोप लगे
क्या बोले नगर आयुक्त
शहर वासियों ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए राजस्व जमा कराया जिसका परिणाम है कि आगरा नगर निगम ने अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत प्राप्त किया. आगरा नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली की है. इस वित्तीय वर्ष के लिए जो लक्ष्य आगरा नगर निगम निर्धारित किया था उसे पूरा प्राप्त कर एक रिकॉर्ड बनाया है.
आगरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय के नेतृत्व में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा प्राप्त किया है. बीते वर्ष की तुलना इस वर्ष 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व जमा हुआ है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है, निर्धारित लक्ष्य 100 करोड़ का था जिसमें 104 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है.