धमतरी। ग्राम छाती उड़ेना रोड में अनियंत्रित सेक्टर ट्रॉली सहित घर में जा घुसा। जिससे ड्राइवर और दो महिलाएं घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार चालक उपेंद्र साहू ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर सदानंद साहू के घर में जा घुसा। जिससे चालक राजेंद्र साहू घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए धमतरी और लाया गया। इसके अलावा घर में मौजूद दुर्गा साहू 45 वर्ष और उमा साहू 60 वर्ष भी घायल हो गई, जिन्हें हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से कुरूद अस्पताल ले जाया गया।