पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लेकर उनके समस्याओं से हुए रूबरू एवं निराकरण के लिए किया आवश्वस्त…

Share

धमतरी/ को पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय ने परेड की सलामी ली, सलामी पश्चात् सभी प्लाटुनों निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक किया उत्साहवर्धन हेतु ईनाम भी दिया गया। इस दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं प्लाटून कमांडरो ने अलग-अलग प्लाटून को एकल रूप से परेड अभ्यास कराये। पुलिस विभाग मे परेड को अनुशासन की नींव माना जाता है यह न केवल अनुशासन को मजबुत करती है बल्कि टीम वर्क की भावना भी विकसित करती है इससे पुलिसकर्मी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते है,परेड के माध्यम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के अनुशासन एवं कार्यक्षमता में में भी वृद्धि होती है। सहा.उप निरीक्षक रामावतार राजपूत ने परेड का संचालन किया मार्चपास्ट के साथ परेड का समापन किया गया।

 

 

अग्निशमन विभाग से आए फायर फाइटर्स के जवानों ने आग लगने एवं आग के प्रकार एवं आग बुझाने के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर डेमो के माध्यम से प्रदर्शित भी किया साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अभ्यास भी कराया गया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों दरबार लेकर उनके समस्याओं से अवग हुए और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त भी किया गया। एवं पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली एवं उन्होंने कहा की अपने कर्तव्य के सही ढंग से निर्वहन के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है,जिसके लिए संयमित खान-पान एव नियमित व्यायाम भी करने के निर्देश दिये। ड्युटी दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने और जनता के प्रति मधुर व्यवहार बनाए रखने के भी निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं तथा शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया।परेड मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी. नगरी) शैलेंद्र पाडेय,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मीना साहू, मोनिका मरावी, एसडीओपी.कुरुद रागिनी मिश्रा एवं थाना प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top