Breaking

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान…

नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर कड़ा फैसला, पांच आरोपियों को आजीवन कारावास…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ ट्राइकारिनेट हिल टर्टल की खोज, बढ़ी USTR की जैव विविधता की पहचान…

Share

धमतरी/ Udanti Sitanadi Tiger Reserve में हाल ही में अत्यंत दुर्लभ एवं कम दिखाई देने वाले ट्राइकारिनेट हिल टर्टल की खोज ने एक बार फिर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता और बेहतर होती पारिस्थितिक स्थिति को उजागर किया है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह खोज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह कछुआ प्रजाति सामान्यतः हिमालय की तलहटी एवं पूर्वोत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार ट्राइकारिनेट हिल टर्टल अपनी तीन धारियों वाली विशिष्ट कवच संरचना और अत्यंत गुप्त स्वभाव के लिए जाना जाता है। यह प्रजाति आर्द्र वन क्षेत्रों, बारहमासी जल स्रोतों एवं घने प्राकृतिक आवासों में निवास करती है। मध्य भारत में इसकी उपस्थिति इस बात का संकेत है कि USTR का वन पारितंत्र उच्च गुणवत्ता वाले एवं अविच्छिन्न प्राकृतिक आवासों को संरक्षित रखने में सफल हो रहा है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की खोजें उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की छिपी हुई जैव विविधता क्षमता एवं उसके बढ़ते पारिस्थितिक महत्व को दर्शाती हैं। हाल के वर्षों में रिजर्व में कई अन्य दुर्लभ वन्यजीवों की उपस्थिति भी दर्ज की गई है, जिनमें मालाबार पाइड हॉर्नबिल, इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल, इंडियन जायंट स्क्विरल तथा स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव प्रमुख हैं।

ये सभी प्रजातियाँ सुरक्षित वन आवास एवं न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप पर निर्भर रहती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि USTR का पारिस्थितिक तंत्र लगातार पुनर्जीवित हो रहा है और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहा है।

रिजर्व के उपनिदेशक Varun Jain ने बताया कि एंटी-पोचिंग तंत्र को सशक्त बनाने से संवेदनशील एवं संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पिछले चार वर्षों में विशेष एंटी-पोचिंग टीम द्वारा 80 से अधिक सफल अभियान चलाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सघन वन गश्त, ड्रोन आधारित निगरानी, AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम तथा वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में भारी कमी आई है। साथ ही लगभग 956 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर महत्वपूर्ण वन आवासों का पुनर्स्थापन किया गया है, जिससे पारिस्थितिक संपर्क और वन्यजीव सुरक्षा को मजबूती मिली है।

वन विभाग ने कहा कि इस प्रकार की दुर्लभ प्रजातियों की खोज वैज्ञानिक प्रबंधन एवं जनसहभागिता आधारित संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता और महत्व को पुनः स्थापित करती है। रिजर्व प्रशासन ने स्थानीय समुदायों एवं वन्यजीव प्रेमियों से संवेदनशील वन आवासों के संरक्षण में सहयोग करने तथा वन्यजीवों को किसी भी प्रकार की बाधा न पहुँचाने की अपील की है।

लगातार दुर्लभ वन्यजीवों के दस्तावेजीकरण के चलते उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व अब मध्य भारत के प्रमुख जैव विविधता क्षेत्रों में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। यह वन विभाग के समर्पित संरक्षण प्रयासों के सकारात्मक परिणामों को भी दर्शाता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में