धमतरी/ कुरूद थाना क्षेत्र के राखी निवासी महिला नर्स की संदिग्ध मौत हो गई। तीन माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी। नवविवाहिता होने की वजह से तहसीलदार द्वारा जांच की गई। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। मौत कैसे हुई यह सस्पेंस बना हुआ है।
8 मई को हुई थी शादी
रायपुर एनएचएमएमआई अस्पताल में पदस्थ नर्स की सोमवार तड़के धमतरी मसीही अस्पताल में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। नवविवाहिता होने की वजह से तहसीलदार ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की। जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम डॉ. तेजस शाह, डॉ. मेहताब अहमद और डॉ. श्रुति खत्री ने पोस्टमार्टम किया। महिला कुसुमलता साहू 28 वर्ष का मायके मोतिमपुर मगरलोड है। 3 माह पूर्व 8 मई को राखी (कुरूद) निवासी दीपेश साहू के साथ विवाह हुआ था।
पति दीपेश ने पुलिस को बताया कि वह जल जीवन मिशन में कार्य करता है। उसकी पत्नी कुसुमलता स्टाफ नर्स है जो रायपुर में ही रहा करती थी। 8-10 दिनों में राखी आती थी। 3 अगस्त की शाम कुरूद के बस स्टैंड पहुंची, जहां पर वह और कुसुम का भाई टिकाराम दोनों लेने गए थे। कुसुम ने मेडिकल स्टोर से अपने लिए दवाई खरीदी। उसके बाद राखी घर आ गए। कुसुम के हाथ में कन्यूला लगा हुआ था…. पूछ-पर बताई की पेट में समस्या है इसलिए अस्पताल में लगाई थी। रात में सभी खाना खाए कुछ देर के लिए गांव तरफ घूमने चला गया। वापस लौटा तो अपने हाथ से खुद से ही इंजेक्शन लगा रही थी। फिर वह लघुशंका के लिए गई। रात 12.15 बजे दोनों सो गए। सुबह 4.52 बजे नींद खुलने पर देखा पत्नी बेहोशी की हालत में थी। ईलाज के लिए मसीही अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
क्या इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी ?
बयान के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मौत कैसे हुई है। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। मौत कई संदेहों को जन्म दे रहा है। क्या नर्स ने वह जो इंजेक्शन लगाई वह मौत के लिए ही लगाया था या फिर कारण कुछ और है। बहरहाल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैनुला के बाजू में अलग से इंजेक्शन लगाने का निशान भी है।