किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं चीन के लोग? होश उड़ा देगी यह हकीकत…

Share

दुनिया के हर देश की अपनी एक खास खानपान संस्कृति होती है और जब बात चीन की आती है तो वहां के खाने के बारे में लोगों की जिज्ञासा और बढ़ जाती है, चीन का फूड कल्चर काफी विविध है और कई बार विवादित भी रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन के लोग सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाते हैं? इसका जवाब चौंकाने वाला है, क्योंकि यह सिर्फ चिकन, मटन या फिश तक सीमित नहीं है. चलिए, आपको विस्तार से बताते हैं

 किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाया जाता है

एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मांस चीन में खाया जाता है, 1975 तक चीन में 7 मिलियन टन जानवरों के मांस की खपत होती थी लेकिन साल 2018 में यह आंकड़ा 86 मिलियन टन को क्रॉस कर गया, यानी की चीन के अंदर मांस खान की खपत तेजी के साथ बढ़ी है.  ये लोग खाने में सबसे ज्यादा पोर्क पसंद करते हैं, पोर्क यानी सुअर का मांस. पूरे चीन में सुअर का मांस सबसे ज्यादा खाया जाता है. शादी समारोह से लेकर त्योहारों तक में चीन के लोग पोर्क को खाने में जरूर शामिल करते हैं. आप चीन में पोर्क के प्रति दीवानगी का पता इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां जितना भी मांस खाया जाता है, उसमें 60 प्रतिशत अकेले सुअर का मांस यानी पोर्क होता है. अगर आपको चीन के लोग मांस खाने के जिक्र करते हुए मिल जाएं तो इसका मतलब वो पोर्क खाने की बात कर रहे हैं.

क्या खाते हैं इतना सुअर का मांस 

आपको पता चल गया कि चीन के लोग सबसे ज्यादा सुअर का मांस खाते हैं लेकिन क्यों खाते हैं चलिए, इस सवाल का जवाब देते हैं. दरअसल, बाकी जानवरों के मांस की तुलना में पोर्क यानी सुअर का मांस सस्ते दामों पर बाजार में मिल जाता है.  कीमत कम होने के चलते इसकी खपत ज्यादा है. इसके अलावा सुअर का मांस नरम और स्वादिष्ट होता है,  जिसके चलते इसे कई तरीके से पकाया जा सकता है. पोर्क के अलावा चीन में चिकन, बीफ, मटन और सीफूड भी खाए जाते हैं.

 

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top