अवैध प्रवासियों/विदेशी नागरिकों के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले के मजदूर ठेकेदारों की ली मीटिंग…

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक महोदय सूरज सिंह परिहार ने अवैध प्रवासियों/विदेशी नागरिकों के संबंध में जिले के मजदूर ठेकेदारों की मिटिंग लिया।
इसका मुख्य उद्देश्य अवैध बांग्लादेशियों रोहिंग्या इत्यादि की पड़ताल करना है इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले मजदूर कहीं अपराध या लूट,हत्या का आरोपी यहां आकर कहीं मजदूरी तो नही कर नही कर रहा है,इसका पुलिस वेरिफिकेशन होने से पता लगाया जा सकता है। बाहर का कोई गुम इंसान को कहीं बंधुआ मजदूर बनाकर कोई कार्य तो नहीं ले रहा है,इसकी जानकारी पुलिस को होने से उनका तत्काल वेरिफिकेशन के माध्यम से पता लगाया जा सकता है।

 

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी ठेकेदारों निर्देशित भी किया कि आप लोगों के बीच कहीं मजदूर के रुप बांग्लादेशी रोहिंग्या जैसे लोग तो मजदूर बनके कार्य तो नही कर रहे हैं। मीटिंग में बाहर से आने वाले मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही स्वयं ठेकेदार भी उनका आधार कार्ड,फोटो, मोबाईल नंबर सहित जानकारी रखने के लिए निर्देशित किया गया। बाहर से आने वाले मजदूरों की जानकारी अनिवार्य रूप से संबंधित थाने को देने के लिए निर्देशित किया गया। इसलिए आप बाहर से आने वाले सभी मजदूरों की जानकारी संबंधित थाना में देकर उनका वेरिफिकेशन अवश्य करावें। आप सभी को फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, फॉर्म में जानकारी भरकर पुलिस को देना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

ऐसे अवैध प्रवासी नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के साथ-साथ गंभीर सुरक्षा की चुनौतियां भी पैदा कर सकते है। पुलिस द्वारा कानून सम्मत प्रक्रिया के तहत ऐसे तत्वों की पहचान आवश्यक है। अतः इस संबंध में आवश्यक अभियान चलाकर गहन जॉच की कार्यवाही किये जाने हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग अधिकारी मणिशंकर चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी मोबाईल नंबर 94791-92201 को नियुक्त किया गया है।
उक्त मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा एवं श्रम पदाधिकारी नंदकिशोर साहू, श्रम उप निरीक्षक मनीषा साहू एवं ठेकेदार संघ के अध्यक्ष तिलक देवांगन सहित लगभग 35 से 40 की संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top