केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी कुमार ने की जनजातीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा…

Share

क्षेत्रीय विकास के लिए सुझाव-कार्ययोजना में प्रशासन का सहयोग करने कहा मांगे और समस्याएं भी सुनीं

धमतरी/ 16 जून नई दिल्ली से आए केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी हृदयेश कुमार ने केरेगांव में स्थानीय जनजातीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत गांव-गांव मे हुए कामों की जानकारी ली। कुमार ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सभी जनजातीय जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन का भागीदार बनने और अपने गांव के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर सुझाव देने को भी कहा। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने जनजातीय प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को क्षेत्र के विकास के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजनाओं में यथासंभव शामिल किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान नगरी, मगरलोड क्षेत्र के जनजातीय बाहुल्य गांवों की समस्याओं और मांगों को भी सुना। इस दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जिला पचायत की सीईओ भी मौजूद रही।

 

चर्चा के दौरान अनुसूचित जनजाति आदिवासी गोंड समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन मरई ने बताया कि धरती आबा अभियान के लिए गांव-गांव में 5-5 युवाओं के मितान समूह समाज के द्वारा बनाए जा रहे हैं। इन समूहों में दो महिलाएं और तीन पुरूष सदस्य है। गांव-गांव में आधारभूत सर्वे किया जा रहा है और गांव की छोटी से छोटी जानकारी को सूचीबद्ध किया जा रहा है। गांव के संसाधनों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इन सभी जानकारियों का उपयोग विकास योजनाएं बनाने में किया जाएगा। मरई ने यह भी बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनोपजों का संग्रहण होता है और पशुपालन से जनजातीय परिवारों की आमदनी बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी  कुमार ने जनजातीय जनप्रतिनिधियों को इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर विशेष कार्ययोजना बनाने और प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। जनपद अध्यक्ष नगरी महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू और सदस्य ईश्वरी नेताम ने क्षेत्र के सभी गांवां को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान मे जोड़ने की मांग की, जिसपर भी कुमार ने बताया कि अधिकांश जनजातीय बाहुल्य गांवों को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है। गांवों में आधारभूत सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के मापदण्ड अनुसार छुट गए गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर केरेगांव के सरपंच अकबर मण्डावी, डोकाल की सरपंच प्रियंका उईके, सियारीनाला की सरपंच सुगोन नेताम, बगरूमनाला की सरपंच राजेश्वरी कावड़े, कुम्हड़ा के सरपंच गोकुल नेताम, चनागांव की सरपंच लोकेश्वरी सोरी, भोथापारा के सरपंच संतोष कुंजाम सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप सरपंच, पंच भी मौजूद रहे।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top