जिला स्तरीय इवेंट में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी…

Share

धमतरी/ 30 मई जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इवेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के आमजनों की समस्याओं-शिकायतों का त्वरित निराकरण सुशासन तिहार के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में लोगों के लायसेंस, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, राजस्व संबंधी कार्य तत्काल मौके पर ही प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि साय सरकार समस्याओं से नहीं घबराती बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने में विश्वास रखती है यह साय सरकार की बड़ी उपलब्धि है। रोहरा ने जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे नगर को स्वच्छ बनाने में एक जिम्मेदार नागरिक की भांति अपनी सहभागिता निभायें।

 

 

वहीं कार्यक्रम में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि बहुत ही अच्छा आयोजन आज मकई गार्डन में किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं के लाभार्थियों में संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले में लगभग 40 समाधान शिविरो का आयोजान कर लोगों की लगभग 2 लाख से ज्यादा समस्याओं का समाधान किया गया है। आप लोगों के आसपास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिन्हें शासन की योजनाओं से लाभ मिलना चाहिए, आप उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित करें।

 

 

सुशासन तिहार के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। स्थानीय मकई गार्ड में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस आयोजन का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं के लाभार्थियों में संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित करना था। धमतरी शहर के मकई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विविध मनोरंजक और खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी, खेल प्रतियोगिता, मनोरंजक और पारंपरिक लोकनृत्य एवं स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कर्यक्रम में हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। कुछ लोगों को जहां राशन कार्ड मिला, वहीं कुछ हितग्राहियों को पेंशन का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उनके जीवन में किस तरह का सकारात्मक बदलाव आया है। हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top