अमाली में किसान चौपाल : प्रगतिशील किसानों ने उन्नत तकनीक से खेती-किसानी के तरीके साझा किए…

Share

धमतरी/ 23 मई जिले में उन्नत तकनीक का उपयोग कर खेती-किसानी करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए किसान चौपालों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। आज नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमाली में आयोजित किसान चौपाल में प्रगतिशील किसानों द्वारा उन्नत तकनीक से खेती-किसानी करने, खेती के साथ-साथ मछलीपालन, पशुपालन आदि करने के लिए भी जागरूक किया गया। प्रगतिशील किसान मिथलेश साहू ने बताया कि वे बीएससी कृषि और एमएससी की शिक्षा जबलपुर से ली है। उन्होंने बताया कि वे 4 एकड़ में खेती की शुरूआत की थी और आज 24 एकड़ में खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई मल्चिंग का सहयोग मिला है। मिथलेश ने प्रशासन के सहयोग से नगरी दुबराज की खेती करने की इच्छा भी जाहिर की।

नगरी दुबराज की खेती करने वाले किसान माधुरीलाल साहू ने बताया कि वे 10 सालों से नगरी दुबराज की खेती कर रहें हैं। उन्होंने किसानों को रायासनिक खाद का उपयोग नहीं करने और अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने की समझाईश दी। इसके साथ ही साहू ने नगरी दुबराज लगाने की पद्धति की जानकारी भी दी।

किसान चौपाल में उपस्थित जनपद सदस्य दुर्गेशनंदनी ने एक नया विज़न सामने रखते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पशुपालन, उद्यानिकी और नवाचार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लगभग 300 बकरियों का पालन किया जा रहा है, जिससे दूध उत्पादन हो रहा है। यह केवल एक शुरुआत है—भविष्य में इस दूध से दूध पाउडर तैयार करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे गांव एवम समुह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी और बाजार में अपनी पहचान बना सकेंगी।

इतना ही नहीं, दुर्गेशनंदनी ने एक नया सुझाव भी रखा: तालाबों में मखाने की खेती की जा सकती। उन्होंने कहा कि “मखाने की खेती से किसानों को बड़ा मुनाफा हो सकता है, और यह जल संसाधनों का बेहतर उपयोग भी है। जनपद सदस्य ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जैविक खेती करने वाली जननी स्वसहायता समूह की महिला कृषक ईश्वरी कुंजाम ने बताया कि वे जैविक खेती को अपनाकर दुबराज चावल और साग-सब्जियां उगा रहीं हैं।

 

 

किसान चौपाल में पहुंचे ग्राम गोरेगांव के पशुपालक भानुप्रताप साहू ने उपस्थित किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे गौपालन कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। इसके लिए सरकारी सहायता भी मिली है। साहू दूध और घी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि वे 5 एकड़ में खेती भी करते हैं और अपनी गायों के गोबर के खाद का उपयोग खेती-किसानी में करते हैं। सेवानिवृत्त एसडीओ कोसरिया ने बताया कि औषधीय पौधों की खेती से भी किसान लाभ कमा सकते हैं। विभाग द्वारा पौधे निःशुल्क दिए जाते हैं तथा खरीददार की भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने ब्राम्ही, खस, शतावरी आदि की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रगतिशील किसानों को एक-दूसरे से मिलकर कृषि तकनीक की जानकारी देने ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगरी की भौगोलिक स्थिति पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन के लिए बेहतर है। कलेक्टर ने बताया कि किसानों के लिए किसान एप बनाया गया है। अमाली, फरसियां में दूध संग्राहकों को लाभ दिलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में दुबराज की खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद की जाएगी। कलेक्टर ने रागी, मड़िया, मिलेट्स की खेती की जानकारी भी दी। मिश्रा ने बीज और उसके खरीदी की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही रागी की खेती करने वाले किसानों की सूची भी तैयार करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने खेतों के मेड़ में नारियल के पौधे लगाने को भी कहा। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि किसान चौपाल के जरिए किसानों को कृषि और संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रगतिशील किसान भी अनुभवों को साझा कर रहे हैं, जिसका लोगों को फायदा मिलेगा।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top