धमतरी/ राजधानी में संविधान के हीरक जयंती वर्ष में समस्त छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडेरेशन के नेतृत्व में राज्य स्तरीय परिचर्चा और आमसभा का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक भवन में विगत दिवस संविधान हीरक जयंती समारोह रखा गया । यह आयोजन छत्तीसगढ़ अजाक्स, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संगठन, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें राज्यभर के अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रांतीय कार्यकारिणी सहित जिला, ब्लाक के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस सभा में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, गोंड़ समाज, हलबा समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, गाड़ा समाज, महार समाज, रविदासी समाज, बौद्ध समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण जिसमें सतनामी समाज के गुरु जी श्री बाल दास साहेब जी, सर्व आदिवासी समाज से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी एस रावटे, युवा प्रभाग से अध्यक्ष सुभाष परते, सर्व आदिवासी समाज धमतरी जिला अध्यक्ष जीवराखन मरई, सतनामी समाज से केपी खंडे, विनोद भारती संरक्षक प्रगतिशील सतनामी समाज, सोनवानी साहब, नगारची समाज प्रदेश अध्यक्ष देवनाथ नगारची,कंवर समाज से शिव कुमार कंवर, गोंड़वाना समाज से जयपाल ठाकुर, बौद्ध समाज से वाल्दे साहब, रिटायर्ड जज मात्रे साहब तथा छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पार्टी अध्यक्ष एवं महासचिव गण इंजी.आर. एल. ध्रुव, आर. एन. ध्रुव, डॉ लक्ष्मण भारती, अनिल बनज, एन आर चंद्रवंशी, जितेंद्र पाटले, विनोद कोसले, एम आर ध्रुव, देवलाल भारती, अश्वनी बंजारा, मनहरण चंद्रवंशी, जी के मंडावी, ललित मोहन भगत, शामिल हुए एवं संवैधानिक मांगों पर अपने विचार रखें।
प्रमुख मांगों में प्रमोशन में आरक्षण लागू करने, अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय भर्ती लागू करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों की बर्खास्तगी करने, अजा-अजजा संवर्ग के लिए ढाई लाख रूपए की सीमा बंधन को शिथिल करने, पेसा कानून का सही क्रियान्वयन करने ,आरक्षण अधिनियम 1994 का सही क्रियान्वयन करने सहित अपनी नौ सूत्रीय संवैधानिक अधिकारों की मांगों के संदर्भ में चर्चा परिचर्चा किया गया। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारीगण तथा सामाजिक प्रमुखों ने एकमत से इस बात पर सहमति जताई कि अपनी मांगों की पूर्ति के लिए कर्मचारी संगठन एवं सामाजिक संगठन को एकजुट होकर के योजनाबद्ध तरीके से सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़नी होगी। तत्पश्चात आरक्षित वर्ग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी मांगों के निराकरण के लिए 11 जून को एक बड़े विशाल कार्यक्रम एवं प्रदर्शन की बात कही एवं उपस्थित सदस्यों पदाधिकारी सामाजिक प्रमुखों से इसके लिए अभी से तैयारी करने की अपील की। इस चर्चा परिचर्चा एवं आमसभा में धमतरी जिले से भी सैकड़ो की संख्या अजा-अजजा संवर्ग के कर्मचारी अधिकारी एवं सामाजिक गण शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सतनामी समाज जिला अध्यक्ष भाव सिंह डहरे, बौद्ध समाज जिला अध्यक्ष पालनहार मेश्राम, छ.ग.अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम, सहित पदाधिकारीगण दौलत राम ध्रुव, गौतम पोटाई, कृष्णा राम मरकाम ,आधार सिंह ध्रुव, कलाराम गंगेश, दिनेश नेताम, सुजाता ध्रुव, अंजना नेताम, नान्हू राम कंवर, भूपेंद्र नेताम, तामेश्वर ठाकुर, डायमंड नाग, लक्ष्मी नारायण खरे, बिशाली राम ध्रुव, दीपक सहारे,कुटारे साहब, रूपेंद्र बघेल, खेमचंद देशलहरे, दिनेश्वर बंजारे,आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। उक्त जानकारी गेवाराम नेताम जिलाध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के द्वारा दिया गया।