धमतरी/ निः शुल्क ग्रीष्मकालीन शैक्षिक शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी में 9वी से 12 वी के सभी विद्यार्थियों व नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिए 01 मई से 10 जून तक परिक्षेत्र साहू समाज तर्रागोंदी कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा लगाया जा रहा है जिसमे शैक्षिक विषय के अतिरिक्त प्रति सप्ताह विशेष वक्ताओ के द्वारा अन्य विषयो पर भी प्रबोधन होना है जिसमे आज बौद्धिक व व्यवहारिक विषय के अंतर्गत मोहन लाल साहू प्रांतीय सहसेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विद्यार्थियों को धर्म संस्कृति व देश की रक्षा विषय पर प्रेरणात्मक प्रबोधन हुआ।
जिसमे साहू ने विद्यार्थियों को पढ़ लिखकर डॉक्टर, वैज्ञानिक, जज,शिक्षक अफसर,बनने के साथ साथ एक अच्छे नागरिक बनकर देश धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु हमेशा काम करने को कहा।उन्होंने भारत के इतिहास, अपनी संस्कृति, भाषा, रहन सहन, रीति रिवाज पर गौरवान्वित करना, समाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन वृक्षारोपण करने,माता पिता गुरुजन व बडो का हमेशा आदर सम्मान करने, नागरिक कर्तव्य बोध, मानवीय कर्तव्य के साथ साथ राष्ट्रीय कर्तव्यों के बारे में गीत व कहानी के माध्यम से प्रेरित किया।इस अवसर पर गिरधारी साहू (शिक्षक) अध्यक्ष ,चोवाराम साहू सचिव,भोलाराम साहू संरक्षक,चमन लाल उपाध्यक्ष,दयालू राम साहू प्राचार्य,सविता गंजीर संयोजक,गितेश्वरी साहू (अध्यक्ष ज.पं.)मार्गदर्शक,लिकेश साहू,छत्रसेन साहू,रवि सेन, डावीण साहू, मिलेश साहू, लोकेश साहू, गोपाल साहू,खोयान,जलज व बहुत सारे विद्यार्थी उपस्थित रहे।।