मंदिर में दर्शन करने गए भक्तों पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से कई घायल, डॉक्टर गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती…

Share

धमतरी। जिले के भखारा में शिवरात्रि के दिन भगवान् भोले नाथ की पूजा अर्चना करने से पहले अस्पताल पहुँचना पड़ गया। मधुमक्खियों के हमले में कई शिवभक्त घायल हो गये। सबसे ज्यादा जख्मी हुए एक डॉक्टर हुए हैं जिन्हें धमतरी के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही हर जगह शिव मंदिरों में शिव जी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भीड़ रही। यह नजारा भखारा में भी देखने को मिला। लेकिन भखारा के डुमराही तालाब में स्थापित भगवान् भोलेनाथ के मंदिर में जो घटना घटी वह अप्रत्याशित रही। इस मामले में बैगा हरीश ने बताया कि सुबह से ही शिव भक्त मंदिर में पूजा करने पहुँच रहे थे। थोड़ी ही देर में हजारों मधुमक्खियां पहुँच गयी और शिव जी की आराधना में लीन लोगों पर हमला कर दिया। आचानक हुए हमले से लोग प्राण बचाने इधर से उधर भागे। कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हाहाकार मच गया।

मधुमक्खियों का आक्रोश इतना था कि करीब दस लोगों को घायल कर दिया। जिसकी चपेट में आये कुछ महिलाए और छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में ईलाज कराया गया। सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल डॉ अभिजीत जैन हुए हैं। जिनके शरीर में मधुमक्खी के सैकड़ों डंक के निशान बन गए। धमतरी के गुप्ता अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभिजीत जैन के पिता ललित जैन ने बताया कि मधुमक्खियों ने उसके बेटे पर करीब पनद्रह सौ डंक मारे हैं। शरीर का ऐसा कोई भी स्थान नहीं बचा है। प्राण बचाने दो किलोमीटर भागा फिर भी मधुमक्खियों ने उसके बेटे का पीछा नहीं छोड़ा। अभी आईसीयू में भर्ती है। ईलाज जारी है।

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top