राजस्व मामलों पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न…

Share

राजस्व अधिकारियों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण क दिये टिप्स

धमतरी/ 17 जून जिले में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजधानी रायपुर से आए अपर कलेक्टर और राजस्व मामलों के जानकार यू.एस. अग्रवाल एवं श्रीकांत वर्मा द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राजस्व कार्य सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए इनकी प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता अत्यंत आवश्यक है। अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है, सभी अधिकारी एवं राजस्व अमला इसे गंभीरता से समझे और अपने कार्य में प्रगति लाएं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न करें।

 

प्रशिक्षण में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, के साथ-साथ खसरा सुधार, बी-1 रिकॉर्ड अद्यतन, डिजिटल अभिलेख प्रबंधन, ऋण पुस्तिकाओं का संधारण, भू-अर्जन, एवं नक्शा सुधार जैसे अनेक विषयों पर गहन जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों की जानकारी भी ली और समाधान के लिए टिप्स दिये। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर मिश्रा ने प्रशिक्षण देने आए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top