महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया सखी सेंटर और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण…

Share

धमतरी/ 24 अप्रैल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज धमतरी के अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर और जीवन संध्या वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में अब तक प्राप्त प्रकरणों के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से पूछा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का एहसास होना चाहिए। इसके लिए उचित वातावरण और जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश रजवाड़े ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को समय पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के मामलों में पीड़ित महिलाओं सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा निःशुल्क कानूनी, पुलिस, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा एवं साथ ही अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है। महिलाओं की मदद हेतु टोल फ्री नंबर 181 भी जारी किया गया है।

 

मंत्री रजवाड़े ने रूद्री स्थित जीवन संध्या वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपस्थित बजुर्गो से आत्मीय बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरण भी किया। मंत्री राजवाड़े ने आश्रम में बुजुर्गो के भोजन, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग बजुर्गो और अधिक उम्र के वृद्धों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं उपकरण दिये जायें, ताकि वे अपनी दैनिक दिनचर्या को आसानी से पूरा कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों के रहने के कमरों और वॉशरूम आदि का भी निरीक्षण किया। रजवाड़े ने वृद्धजनों को पौष्टिक भोजन कराने, उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने, बीमार वृद्धों का समय पर समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने समय-समय पर वृद्धजनों को भ्रमण पर ले जाने और उनकी पसंद के अनुसार बागवानी या अन्य दूसरे काम आदि भी करने की व्यवस्था के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर संचालक समाज कल्याण रोक्तिमा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top