21 वर्ष से कम उम्र होने के बाद भी कर रहा था शादी, टीम ने रुकवाया…

Share

धमतरी/ बाल विवाह होने की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं आनंद पाठक जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशनुसार जिला स्तरीय टीम द्वारा बाल विवाह रोका गया। सम्बंधित ग्राम में जाकर लड़का एवं लड़की की मार्कशीट देखने पर लड़का का उम्र 21 वर्ष से कम पाया गया, विवाह 15.04.25 को होने वाला था जिस पर उनके परिजनों को समझाइश दी गई। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह करना कानूनी अपराध है बाल विवाह किए जाने पर बाल विवाह में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसमें 2 वर्ष की सजा का प्रधान रखा गया है।

 

लड़का और लड़की दोनों पक्ष तहसील नगरी जिले धमतरी निवासी है। दोनों पक्ष उक्त समझाईश को मान्य करते हुए अभी विवाह रोकने को सहमत हुए। समस्त कार्यवाही मे यशवंत बैस संरक्षण अधिकारी, प्रमोद अमृत विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, चाईल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक नीलम साहू, नर्मदा सुपरवाइज़ार, मंजू साहू, मनीषा निषाद चाइल्ड लाइन से उपस्थित रहे।

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top