92% उर्वरक का वितरण, समितियों को मांग अनुसार मिल रहा स्टॉक
धमतरी/ कृषकों को रासायनिक उर्वरकों की समय पर और उचित मूल्य पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार देर रात कुरूद और भखारा क्षेत्र के कई सहकारी और निजी कृषि विक्रय केन्द्रों पर छापेमारी की गई। कुछ दुकानों में भौतिक स्टॉक गायब मिला तो कुछ ने नियमों का पालन नहीं किया। संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
-
महामाया ट्रेडर्स, कोर्रा: पीओएस मशीन में स्टॉक दिखाया, लेकिन गोदाम में नहीं मिला।
लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी। -
जय मरेवापाट कृषि केन्द्र, नारी
-
लोकनाथ कृषि केन्द्र, नारी
-
चन्द्राकर कृषि केन्द्र, कुहकुहा
-
बालाजी कृषि केन्द्र, कोर्रा
स्त्रोत प्रमाण पत्र नहीं, नोटिस जारी। 3 दिन में जवाब देना होगा।
उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने कहा:
“जिले में रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को समय पर आपूर्ति हो, इसके लिए विभाग सतत निगरानी कर रहा है।”
उर्वरक वितरण की स्थिति (अब तक 92% वितरण)
उर्वरक | लक्ष्य (मे.टन) | आपूर्ति | वितरण |
---|---|---|---|
डीएपी | 10,600 | 8,246.25 | 7,347.50 |
यूरिया | 15,500 | 16,005.53 | 14,903.25 |
एनपीके | 4,800 | 4,164.90 | 4,001.50 |
एसएसपी | 4,100 | 6,876.35 | 6,369.60 |
एमओपी | 1,380 | 1,679.15 | 1,508.10 |