’खेलो इंडिया’’ अस्मिता सिटी लीग इंडोर स्टेडियम में 9 मार्च को…, अंडर-19 बालिका कुश्ती की स्पर्धा, 8 मार्च तक होगा पंजीयन…

Share

धमतरी/ 05 मार्च धमतरी के आमातालाब स्थित बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में 9 मार्च को अस्मिता सिटी लीग का आयोजन होने जा रहा है। खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित इस लीग में अंडर-19 बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता होंगी। इसके लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च 2025 तक कराया जा सकेगा।

 

 

जिले के खेल अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की गई है। इस लीग में धमतरी में अंडर 19 बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम श्रेणी में कुश्ती की प्रतियोगिताएं इंडोर स्टेडियम में होंगी।

 

 

खेल अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का पंजीयन 8 मार्च तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रूद्री कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही खेल इंडिया लघु केन्द्र इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में भी निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जे.पी.देव से मोबाईल नंबर 63010-07368, सुश्री लीना यादव से 73896-34552 और विकास सिंह ठाकुर से मोबाईल नंबर 91316-01455 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

Share Article:

एक नजर

विज्ञापन

Johar Saga

सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

ताजा खबरे

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

हमारे बारे में

“JOHAR SAGA: सटीक, विश्वसनीय और तेज पत्रकारिता का नया आयाम”

“सोशल मीडिया क्रांति के इस दौर में JOHAR SAGA ने धमतरी जिले की हर छोटी-बड़ी खबर को सटीकता, विश्वसनीयता और गति के साथ आप तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हमारा लक्ष्य है जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को नई दिशा देना, जहां हर खबर न केवल जानकारी दे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

रियल-टाइम एनालिसिस और विस्तृत कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप हर खबर में सबसे आगे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सच को उजागर करे और आपकी आवाज को समाज के हर कोने तक पहुंचाए।

JOHAR SAGA पत्रकारिता के इस नए युग में आपकी भरोसेमंद आवाज बनने का वादा करता है।”

Follow Me & LIVE Tv

  • All Post
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
© 2021-25 Created with JOHAR SAGA NEWS
Scroll to Top